उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज बजट सत्र से पहले विधानसभा भवन में एक स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन किया। यह शिविर विधानसभा और विधान परिषद के सदस्यों के लिए आयोजित किया गया है। उद्घाटन के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष, उपमुख्यमंत्री, मंत्रीगण और जन प्रतिनिधियों ने भी स्वास्थ्य जांच करवाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि स्वस्थ जीवनशैली प्रत्येक नागरिक का अधिकार होना चाहिए। सरकार इस दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने सदस्यों को सलाह दी कि वे उतार-चढ़ाव के बावजूद अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सदस्य को तनावमुक्त और खुली जीवनशैली अपनानी चाहिए, क्योंकि इससे बीमारियों से बचाव होगा।
News On AIR | फ़रवरी 9, 2026 2:26 अपराह्न
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बजट सत्र से पहले विधानसभा भवन में एक स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन किया