मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जुलाई 18, 2024 5:57 अपराह्न

printer

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में आज दोपहर रेल दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक घायल हो गए

 

    उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में आज दोपहर रेल दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक घायल हो गए। गोंडा-गोरखपुर मार्ग पर मनकापुर स्टेशन के पास रेलगाडी संख्या 1 5 9 0 4 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के छह डिब्बे पटरी से उतर गए। यह दुर्घटना गोंडा-गोरखपुर मार्ग के मनकापुर खंड पर झिलाही हॉल्ट के पास हुई। रेलवे और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल और राज्‍य आपदा मोचन बल की टीमें भी पहुंच चुकी हैं तथा राहत और बचाव कार्य जारी है। दुर्घटना के कारण लखनऊ से गुवाहाटी तक मुख्य रेल मार्ग अवरुद्ध है। कई रेलगाड़ियों का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया है और कुछ को रद्द कर दिया गया है। रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। लखनऊ के लिए 8957409292 और गोंडा के लिए 8957400965 नंबर हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य तेज करने का निर्देश दिया है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है