फ़रवरी 4, 2026 11:21 पूर्वाह्न

printer

उत्तर प्रदेश: कांस्टेबल सिविल पुलिस और समकक्ष पदों की लिखित परीक्षा की तिथियां घोषित

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने राज्य पुलिस बल में कांस्टेबल सिविल पुलिस और समकक्ष पदों की 32 हजार 679 सीधी भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की तिथियों की घोषणा कर दी है। भर्ती अधिसूचना के अनुसार, लिखित परीक्षा इस वर्ष 8 से 10 जून तक प्रतिदिन दो पारियों में आयोजित की जाएगी। यह भर्ती प्रक्रिया उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा लखनऊ स्थित मुख्यालय से संचालित की जा रही है।

यह भर्ती अभियान कांस्टेबल सिविल पुलिस, कांस्टेबल पीएसी, कांस्टेबल विशेष सुरक्षा बल, कांस्टेबल पीएसी (महिला), कांस्टेबल सशस्त्र पुलिस, जेल वार्डर और घुड़सवार पुलिस जैसे पदों के लिए है। इन पदों के लिए अधिसूचना 31 दिसंबर, 2025 को एक पूर्व संक्षिप्त सूचना जारी होने के बाद प्रकाशित की गई थी। बोर्ड ने उम्मीदवारों को अद्यतन जानकारी के लिए नियमित रूप से अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी है।