जनवरी 16, 2026 9:17 अपराह्न

printer

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में 18 तारीख तक घने कोहरे की चेतावनी

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में 18 तारीख तक घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। विभाग ने असम, मेघालय, बिहार, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में मंगलवार तक कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। विभाग ने बताया कि झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पूर्वी मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में अगले दो से तीन दिनों तक शीत लहर चलने की संभावना है।