लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 20 मई को उत्तर प्रदेश की 14 सीटों के लिए मतदान होगा। इनमें कांग्रेस का गढ़ मानी जाने वाली अमेठी की महत्वपूर्ण सीट भी शामिल है। भारतीय जनता पार्टी ने यहां से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को मैदान में उतारा है, जिन्होंने 2019 में राहुल गांधी को हराया था। राहुल गांधी अब रायबरेली से चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस ने अमेठी से गांधी परिवार के नजदीकी के. एल. शर्मा को मैदान में उतारा है। बहुजन समाज पार्टी ने यहां से नन्हे सिंह को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा अमेठी में 10 और उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं।
Site Admin | मई 12, 2024 7:14 पूर्वाह्न
उत्तर प्रदेश: अमेठी में 20 मई को होगा मतदान, कांग्रेस का गढ़ मानी जाती है यह सीट
