मई 20, 2024 4:17 अपराह्न

printer

उत्‍तर-पूर्व दिल्‍ली के दुर्गापुरी में आज सुबह सुबह रेमंड के शोरूम में आग लग गई

उत्‍तर-पूर्व दिल्‍ली के दुर्गापुरी में आज सुबह सुबह रेमंड के शोरूम में आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की 25 गाडियां मौके पर भेजी गई। लेकिन तब तक लाखों का माल जल चुका था। आग पर काबू पा लिया गया है। स्‍थानीय पुलिस, प्रशासन और सिविल डिफेंस के कार्यकर्ताओं ने भी राहत और बचाव कार्यों में सहायता की। यह शोरूम दुर्गापुरी में गली नंबर चार के कॉर्नर पर है।