मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

नवम्बर 18, 2024 7:58 पूर्वाह्न

printer

उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश क्षेत्रों में अगले चार दिनों तक न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट का अनुमान

मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश क्षेत्रों में अगले चार दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट का अनुमान व्यक्त किया है। विभाग ने कहा कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तरी राजस्थान, उत्तरी उत्तर प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पश्चिमी असम, मेघालय और बिहार के अलग-अलग इलाकों में आज घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

 

विभाग ने तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में आज गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला