अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि का अनुमान है। अगले दो दिनों के दौरान देश के पूर्वी हिस्सों में भी अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। 4 से 6 मार्च के बीच गुजरात, कोंकण और गोवा में गर्म और उमस भरा मौसम रहने की संभावना है।
आज केरल, माहे, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश की संभावना है। इस दौरान बिजली के साथ गरज की भी आशंका है।