जुलाई 19, 2024 9:05 अपराह्न

printer

उत्तर-पश्चिम और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पर बने दबाव के प्रभाव के कारण तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, दक्षिण ओडिशा और दक्षिण छत्तीसगढ़ में मूसलाधार वर्षा की आशंका

 

 

 

मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पर बने दबाव के प्रभाव के कारण तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, दक्षिण ओडिशा और दक्षिण छत्तीसगढ़ में आज, विदर्भ और तेलंगाना में आज और कल अलग-अलग स्थानों पर मूसलाधार वर्षा की आशंका व्‍यक्‍त की है। आज और कल कोंकण  गोवा, तटीय कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर बहुत तेज वर्षा की संभावना है। आज, 21 और 22 जुलाई को गुजरात में विभिन्‍न स्थानों पर अत्यधिक वर्षा की भी संभावना है। मछुआरों को आज और कल पश्चिमोत्‍तर, पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और उत्तरी आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और बांग्‍लादेश के आसपास के तटों पर न जाने की सलाह दी गई है।

अगले पांच दिनों के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में गरज और बिजली के साथ छिटपुट हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। अगले पांच दिनों के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम राजस्थान में भी छिटपुट वर्षा होने की संभावना है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला