उत्तर कोरिया ने कल एक सैन्य परेड में अपनी नवीनतम और सबसे शक्तिशाली अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल ह्वासोंग-20 का प्रदर्शन किया। परेड की अध्यक्षता उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम-जोंग-उन ने की। परेड में रूस की सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष दिमित्री मेदवेदेव सहित कई अंतरराष्ट्रीय गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। ह्वासोंग-20 को उत्तर कोरिया का सबसे शक्तिशाली परमाणु सामरिक हथियार माना जा रहा है। यह मिसाइल अमरीका तक मार करने में सक्षम है।
Site Admin | अक्टूबर 11, 2025 6:57 अपराह्न
उत्तर कोरिया ने सैन्य परेड में दिखाई अपनी अब तक की सबसे शक्तिशाली अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल ‘ह्वासोंग-2
 
		 
									 
									 
									 
									 
									