फ़रवरी 19, 2026 6:49 अपराह्न

printer

उत्तर कोरिया: किम जोंग उन ने विशाल मल्टीपल रॉकेट लॉन्चरों के अनावरण समारोह में भाग लिया

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने परमाणु हथियार दागने में सक्षम विशाल मल्टीपल रॉकेट लॉन्चरों के अनावरण समारोह में भाग लिया। मीडिया ने आज बताया कि इस कार्यक्रम में किम ने कहा कि नया 600 मिमी रॉकेट लॉन्चर सिस्टम अद्वितीय है और एक रणनीतिक मिशन को पूरा करने लिए उपयुक्त है। उन्होंने दक्षिण कोरिया और अमरीका का नाम लिए बिना इन लॉन्चरों को दुश्मनों के खिलाफ एक निवारक बताया। किम जोंग ने चेतावनी दी है कि जब इस हथियार का इस्तेमाल किया जाएगा तो कोई भी ताकत सुरक्षा की उम्मीद नहीं कर सकती। खबरों के अनुसार, प्योंगयांग वर्कर्स पार्टी की कांग्रेस से पहले परमाणु और मिसाइल कार्यक्रमों को आगे बढ़ा रहा है।