उत्तर की सर्द और पहाड़ों की तरफ से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण प्रदेश में ठंड और बढ़ गई है। अभी एक-दो दिन और तेज ठंड पड़ने की संभावना है। भोपाल में रात का तापमान 2 डिग्री लुढ़ककर 8.2 डिग्री पर आ गया। यह सामान्य से 5.8 डिग्री कम रहा। भोपाल कल देश में 24वां सबसे ठंडा शहर रहा। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मंडला सबसे ठंडा रहा। वहां तापमान 6.5 डिग्री दर्ज किया गया।
Site Admin | नवम्बर 30, 2024 1:15 अपराह्न
उत्तर की सर्द और पहाड़ों की तरफ से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण प्रदेश में ठंड और बढ़ी