रेल मंत्रालय ने उत्तरी रेलवे कॉरिडोर पर भीड़ को कम करने के उद्देश्य से बनाई जा रही राजपुरा बाईपास लाइन के निर्माण में 411 करोड़ रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत की है। रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह ने बताया कि इस परियोजना में मौजूदा राजपुरा-बठिंडा लाइन पर स्थित न्यू शंभू डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर स्टेशन को कौली स्टेशन से जोड़ने वाली 13 किलोमीटर लंबी बाईपास लाइन का निर्माण शामिल है।
श्री सिंह ने कहा कि अंबाला-जालंधर खंड उत्तरी रेलवे नेटवर्क के सबसे व्यस्त कॉरिडोर में से एक है। उन्होंने कहा कि यातायात में अनुमानित वृद्धि के कारण 2030-31 तक इस क्षेत्र में क्षमता उपयोग 165 प्रतिशत से अधिक होने का अनुमान है।