दिसम्बर 28, 2025 5:37 अपराह्न

printer

उत्तरी यूरोप के नॉर्डिक देशों में सर्दियों में आये तूफ़ान जोहान्स के कारण काफी तबाही

उत्तरी यूरोप के नॉर्डिक देशों में सर्दियों में आये तूफ़ान जोहान्स के कारण काफी तबाही हुई है। इस तूफान से स्वीडन में दो व्यक्तियों की मौत हो गई है। स्वीडन के मौसम विज्ञान और जल विज्ञान संस्थान ने तेज़ बर्फीली हवाओं के लिए अलर्ट जारी किया है। नॉर्डिक देशों के कुछ हिस्सों में कई उड़ानें, रेल और नौका सेवाएं रद्द कर दी गई हैं। तूफान के कारण सड़क और रेल सेवाएं भी बाधित हुई हैं।

स्वीडन, नार्वे और फिनलैंड में तूफान के कारण हजारों घरों में बिजली की आपूर्ति नहीं हो रही है। नॉर्वे में, अग्निशमन विभाग ने दो सौ से अधिक मौसम संबंधी घटनाओं पर कार्रवाई की है। हालांकि फ़िनलैंड में तूफान आज सुबह कमजोर पड़ गया।