मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

दिसम्बर 24, 2024 9:07 पूर्वाह्न

printer

उत्तरी मोजांबिक में चक्रवात चिडो के कारण मरने वालो की संख्‍या 120 तक पहुंची

 
 
उत्तरी मोजांबिक में तट से टकरा चुके भीषण ध्रुवीय चक्रवात चिडो के कारण मरने वालो की संख्‍या 120 तक पहुंच गई है, जबकि 868 लोग घायल हुए हैं और छह लाख 80 हजार से अधिक लोग इससे प्रभावित हुए हैं। मोजांबिक के उत्तरी प्रांतों में इस चक्रवात के कारण भारी बारिश और काफी बड़े पैमाने पर क्षति हुई है। यह चक्रवात इस महीने की 15 तारीख को तट से टकराया था और इसकी वजह से काबो डेलगाडो, नामपुला और नियासा प्रांतों में व्‍यापक क्षति हुई। इन क्षेत्रों में एक लाख पचास हजार से अधिक घर या तो त‍बाह हो गए या आंशिक रूप से क्षतिग्रत हुए।
 
चक्रवात चिडो इस महीने की शुरूआत में हिंद महासागर के दक्षिण पश्चिमी भाग में उत्‍पन्‍न हुआ था। फ्रांस के मेयोट क्षेत्र में भीषण तबाही मचाने के बाद यह मोजांबिक के तटीय क्षेत्र से टकराया और वहां भी जबरदस्‍त नुकसान के निशान छोड़ गया।