मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 6, 2024 6:38 अपराह्न

printer

उत्तरी बिहार के अधिकांश हिस्सों में आंधी, बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी

मौसम विभाग ने आज उत्तर बिहार के अधिकांश हिस्सों में आंधी, बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार इस दौरान पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, सारण, वैशाली, सुपौल, अररिया किशनगंज और मधेपुरा सहित आस-पास के जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक कुमार गौरव ने बताया  कि बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के चलते राज्य में बारिश की परिस्थितियां बन रही है।

इधर, मौसम विभाग ने आज दक्षिण बिहार के शेखपुरा, बक्सर, नवादा, रोहतास, औरंगाबद और कैमूर जिले में कुछ स्थानों पर लू को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। पिछले चौबीस घंटों के दौरान चौवालीस दशमलव तीन डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ बक्सर प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा। राजधानी पटना का अधिकतम तापमान चालीस दशमलव आठ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला