जनवरी 9, 2026 6:43 अपराह्न

printer

उत्तरी फ्रांस और दक्षिणी इंग्लैंड में तूफान गोरेटी के कारण जीवन प्रभावित

उत्तरी फ्रांस और दक्षिणी इंग्लैंड में तूफान गोरेटी के कारण हजारों घरों और व्यवसायिक प्रतिष्‍ठानों में आज सुबह बिजली आपूर्ति बाधित रही और लोगों को यात्रा में देरी का सामना करना पड़ा। तूफान से इंग्लैंड के दक्षिण-पश्चिमी में स्थित प्रायद्वीप में 159 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा और वर्षा से आइल्स ऑफ सिली बुरी तरह प्रभावित हुआ। नेशनल ग्रिड के अनुसार दक्षिण-पश्चिमी इंग्लैंड, मिडलैंड्स और वेल्स में बिजली आपूर्ति और रेलसेवा भी बाधित थी। तूफान से स्कॉटलैंड के 250 से अधिक स्कूल आज बंद रहे और कुछ लगातार आज पांचवें दिन भी बंद रहे। ब्रिटेन के मौसम विभाग ने कल शाम दक्षिण-पश्चिमी इंग्लैंड के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला