उत्तरी जापान में पिछले दो हफ्तों से भारी बर्फबारी के कारण सड़कों पर परिवहन बाधित हुआ है। बर्फबारी के कारण देश भर में 35 लोग मारे गए हैं और सैकड़ों घायल हैं। इनमें से अधिकांश की मौत घरों पर जमी बर्फ हटाने के दौरान गिरने से हुई।
भारी बर्फबारी से 15 प्रांत प्रभावित हैं। 17 सौ से अधिक घरों की विद्युत आपूर्ति बाधित हुई है जबकि आओमोरी में बुलेट ट्रेन सहित कई रेल सेवाएं स्थगित कर दी गई हैं। स्कूल बंद कर दिए गए हैं। अधिकारियों ने चेतावनी जारी की है कि बर्फ पिघलने से भूस्खलन की घटनाएं बढने की आशंका है।