मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 25, 2023 12:02 अपराह्न | कोसोवो - सर्बिया उपद्रव

printer

उत्तरी कोसोवो में कल बंजस्का गांव में एक सर्बियाई रूढ़िवादी मठ और पुलिस के बीच हुई खूनी संघर्ष में एक पुलिसकर्मी और तीन बंदूकधारियों की मौत

उत्तरी कोसोवो में कल बंजस्का गांव में एक सर्बियाई रूढ़िवादी मठ की घेराबंदी के दौरान बंदूकधारियों और पुलिस के बीच हुई खूनी संघर्ष में एक पुलिसकर्मी और तीन बंदूकधारियों की मौत हो गई हैं। कोसोवो के प्रधानमंत्री अलबिन कुर्ती ने सर्बिया पर सशस्त्र समूह का समर्थन करने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सैन्य और पुलिस पृष्ठभूमि वाले अपराधियों को बेलग्रेड ने वित्त पोषित और प्रेरित किया था।
 
इस बीच, सर्बियाई राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने कहा कि मौतों के लिए कोसोवो के अधिकारी जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि यह कोसोवो के महीनों के उकसावे का नतीजा है।
 
स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है और बड़ी संख्या में हथियार भी ज़ब्त किए गए हैं। दोनों पक्षों के बीच कई महीनों से बढ़ते तनाव के बाद कल हुई हिंसक झड़प कोसोवो में पिछले कुछ वर्षों में सबसे बड़े तनावों में से एक है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला