मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अक्टूबर 3, 2023 11:21 पूर्वाह्न | अंबेडकर प्रतिमा

printer

उत्तरी अमरीका में 19 फीट ऊंची भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण 14 अक्‍टूबर को होगा

उत्तरी अमरीका में 14 अक्‍टूबर को मैरीलैंड के बाहर भीमराव अंबेडकर की सबसे विशाल प्रतिमा का अनावरण होने जा रहा है। इस योजना के आयोजक अंबेडकर अंतर्राष्‍ट्रीय केन्‍द्र -ए.आई.सी ने जानकारी दी कि 19 फुट ऊंची इस प्रतिमा का नाम समानता की प्रतिमा रखा गया है। इसे जाने माने कलाकार और शिल्‍पकार रामसूत्र ने तैयार किया है। इन्‍होंने ही गुजरात के अहमदाबाद में सरदार पटेल की प्रतिमा का निर्माण किया था। मै‍रीलैंड के ऐकोकीक शहर में 13 एकड़ की जमीन पर भारतीय संविधान के मुख्‍य निर्माता अंबेडकर की इस प्रतिमा का निर्माण किया गया है।