उत्तरी अफ़ग़ानिस्तान में कल रात छह दशमलव तीन की तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में 20 लोगों की मौत हो गई और 500 से अधिक घायल हो गए हैं।
अफ़ग़ानिस्तान राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार भूकंप का केंद्र मज़ार-ए-शरीफ़ शहर के पास खोल्म में था। इस इलाके में सबसे अधिक नुकसान हुआ है।
भारतीय राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप की गहराई 23 किलोमीटर थी। भूकंप के झटके उज़्बेकिस्तान, ताजिकिस्तान और पाकिस्तान में भी महसूस किए गए।