मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 20, 2024 7:25 अपराह्न | UTTARAKHAND NEWS

printer

उत्तराखण्ड में स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू-मलेरिया नियंत्रण और रोकथाम को लेकर तैयारियां शुरू की

उत्तराखण्ड में मानसून के पहुंचने से पहले ही स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू-मलेरिया नियंत्रण और रोकथाम को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस संबंध में आज देहरादून में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संजय जैन ने तैयारियों को लेकर बैठक ली और संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों की जिम्मेदारियां तय की। उन्होंने बताया कि 24 जून से नगर निगम के तहत चिन्हित 60 वार्डों में सघन जागरूकता अभियान और सोर्स रिडक्शन गतिविधियों का संचालन किया जायेगा। अभियान के लिए क्षेत्र की आशा कार्यकत्रियों को आवश्यक प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। साथ ही नगर निगम के कूड़ा एकत्र करने वाले वाहनों के माध्यम से डेंगू-मलेरिया की रोकथाम के प्रति जनता को जागरूक भी किया जा रहा है।