मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

मार्च 29, 2024 4:52 अपराह्न

printer

उत्तराखण्ड में महिलाओं को रिवर राफ्टिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा

उत्तराखण्ड में महिलाएं अब सैलानियों को रिवर राफ्टिंग करवाएंगी। इसके लिए उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद महिलाओं को प्रशिक्षण दे रहा है। इससे स्वरोजगार की दिशा में महिलाओं को नए अवसर प्राप्त होंगे और उनकी आर्थिकी मजबूत होगी। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद द्वारा आयोजित पांच दिवसीय निःशुल्क महिला व्हाइट वॉटर रिवर राफ्टिंग गाइड प्रशिक्षण शिविर, महिलाओं को रिवर राफ्टिंग के क्षेत्र में कुशल बनाएगा। उत्तराखंड पर्यटन सचिव और पर्यटन विकास परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सचिन कुर्वे ने बताया कि नारी नौका कोर्स-2024 न केवल साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाएगा बल्कि महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा देगा। गौरतलब है कि देवप्रयाग में गंगा नदी में नारी नौका कोर्स संचालित किया जा रहा है। प्रशिक्षण में हिस्सा लेने वाली महिलाओं को व्यावसायिक रिवर राफ्टिंग क्षेत्र में कार्यरत पंजीकृत फर्मों के माध्यम से तीन माह की इंटर्नशिप भी दी जाएगी।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला