आगामी तीन सितंबर से उत्तराखण्ड भाजपा सदस्यता अभियान की शुरूआत होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सदस्यता के साथ यह अभियान शुरू होगा, जिसका समापन दस नवंबर को वर्चुअल रैली के साथ किया जायेगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि विधानसभा स्तर पर मतदाताओं को संगठन से जोड़ने की जिम्मेदारी विधायकों, पूर्व विधायकों, पूर्व प्रत्याशियों समेत जप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों को दी गई है।
गौरतलब है कि दो सितंबर को भाजपा के नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा भाजपा सदस्यता अभियान को लांच करेंगे। उत्तराखण्ड में 11 से 17 सितंबर तक महाजनसम्पर्क अभियान चलाया जाएगा, जिसमें सभी कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि बूथ स्तर पर घर-घर जाकर जन संपर्क करेंगे।
Site Admin | अगस्त 31, 2024 3:28 अपराह्न
उत्तराखण्ड में तीन सितंबर से भाजपा सदस्यता अभियान की शुरूआत करेगी