दिसम्बर 18, 2024 11:18 पूर्वाह्न

printer

उत्तराखण्ड में आपदा प्रबन्धन को सृदृढ़ करने के उद्देश्य से 1480 करोड़ रुपये की विश्व बैंक सहायतित परियोजना को मंजूरी

केन्द्र सरकार ने उत्तराखण्ड में आपदा प्रबन्धन को सृदृढ़ और रिस्पांस टाईम को कम करने के उद्देश्य से 1480 करोड़ रुपये की विश्व बैंक सहायतित परियोजना को मंजूरी दी है।
इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित केन्द्र सरकार का आभार व्यक्त किया है।
एक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड आपदा की दृष्टि से संवेदनशील राज्य है। केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत की गई इस धनराशि से राज्य में आपदा के समय आपदा राहत और बचाव कार्यों के साथ आपदा के प्रभाव को कम करने में इससे बड़ी मदद मिलेगी।
इस परियोजना के अन्तर्गत 45 सेतुओं, 8 सड़क सुरक्षात्मक उपाय, 10 आपदा आश्रय गृहों का निर्माण, 19 अग्निशमन केन्द्रों का निर्माण व       सुदृढ़ीकरण और अन्य कार्य किए जाएंगे।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला