जनवरी 29, 2025 12:20 अपराह्न

printer

उत्‍तराखण्‍ड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय क्षेत्र और सिक्किम में घने कोहरे का अनुमान: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने आज उत्‍तराखण्‍ड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय क्षेत्र और सिक्किम में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। उत्‍तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र, तटीय ओडिशा और बिहार में अगले दो-तीन दिन कहीं-कहीं घना कोहरा छाया रहेगा।

 

अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में अगले दो दिन गरज के साथ सामान्‍य बारिश हो सकती है। उत्‍तर-पश्चिम, मध्‍य और पूर्वी भारत में अगले चार दिन के दौरान तापमान दो से चार डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है।