मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

जून 5, 2024 3:01 अपराह्न

printer

उत्तराखण्ड के सहस्त्रताल ट्रेक पर खराब मौसम के चलते चार पर्वतारोही की मौत, राहत व बचाव अभियान जारी

उत्तराखण्ड के उत्तरकाशी व टिहरी जिले के मध्य में स्थित सहस्त्रताल ट्रेक पर खराब मौसम के चलते चार पर्वतारोही की मृत्यु हो गयी है। खबर है कि 22 सदस्यीय पर्वतारोही दल 29 मई को सहस्त्रताल के लिए रवाना हुआ और इस दल को सात जून तक वापस लौटना था। उत्तरकाशी जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अुनसार दल के अन्य सदस्य इस उच्च हिमालयी ट्रेक के रास्ते में फंसे हुए हैं, जिनमें से 13 पर्वतारोहियों को रेस्क्यू कर लिया गया है। जिलाधिकारी डॉक्टर मेहरबान सिंह बिष्ट ने बताया अन्य पर्वतारोहियों को रेस्क्यू करने की कार्यवाही जारी है। इस ट्रैकिंग दल में कर्नाटक और महाराष्ट्र के सदस्यों के साथ ही स्थानीय गाइड भी शामिल हैं।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला