सीमांत चमोली जिले की नीति घाटी के ग्रामीणों को, 26 जनवरी को राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में होने वाली गणतंत्र दिवस परेड देखने का न्यौता मिला है, जिससे वाइबेंट विलेज के इन गांवों में खुशी का माहौल है। पिछले तीन सालों से नीती घाटी के ग्रामीणों को गणतंत्र दिवस की परेड देखने का अवसर मिल रहा है। इस वर्ष पहली बार स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को गणतंत्र दिवस परेड देखने के लिए आतंत्रित किया गया है। वाइब्रेंट विलेज के स्वयं सहायता समूहों की 10 महिलाओं समेत 18 महिलाओं को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है, जिसमें नीती घाटी की 13 महिलाएं शामिल हैं। आदर्श महिला स्वयं सहायता समूह झेलम की विमला देवी और जय नृसिंह देवता स्वयं सहायता समूह कैलाशपुर, की पुन्नी देवी का कहना है कि, उन्हें 26 जनवरी की परेड देखने का आमंत्रण मिला है, जिससे वे बहुत खुश हैं। ‘‘कागा गर पक‘‘ के प्रधान पुष्कर सिंह राणा ने कहा कि, यह पहला मौका है, जब स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को गणतंत्र दिवस की परेड देखने का मौका मिल रहा है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री का आभार जताया है।
Site Admin | जनवरी 24, 2025 6:03 अपराह्न
उत्तराखंड : 26 जनवरी की परेड में भाग लेंगे नीति घाटी के ग्रामीण