मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

सितम्बर 9, 2024 3:59 अपराह्न

printer

उत्तराखंड हिमालय दिवस पर आयोजित किए गये विभिन्न कार्यक्रम, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिमालय के संरक्षण के लिये सामुहिक प्रयासों की जरूरत पर दिया जोर

आज हिमालय दिवस है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिमालय के संरक्षण के लिये सामुहिक प्रयासों की जरूरत पर जोर दिया है। हिमालय संरक्षण दिवस पर जारी अपने संदेश में श्री धामी ने कहा कि हिमालय हमारी पहचान, संस्कृति और जीवन रेखा है। प्रदेशवासियों को हिमालय दिवस की शुभकामनांए देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमालय न केवल भारत बल्कि विश्व की बहुत बड़ी आबादी को प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन के प्रभाव से हिमालय को सुरक्षित रखना हम सब की जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमालयी क्षेत्रों में सामाजिक विकास की आवश्यकता के दृष्टिगत हमें इकॉलोजी और इकोनॉमी में समन्वय के साथ काम करना होगा। ग्लोबल वार्मिंग के साथ ही जल, जंगल, जमीन से जुड़े विषयों पर समेकित चिंतन की जरूरत बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सामाजिक चेतना और सामूहिक प्रयासों से ही हम पर्यावरण में हो रहे बदलावों के समाधान में सहयोगी बन सकते हैं।