अप्रैल 3, 2024 8:24 पूर्वाह्न

printer

उत्‍तराखंड: हरिद्वार से रिकॉर्ड 14 प्रत्याशी मैदान में, पहले ही चरण में होगा सभी सीटों पर मतदान

उत्‍तराखंड में सभी पांच लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान पहले चरण में होगा। राज्‍य के 83 लाख 37 हजार 914 मतदाता 55 प्रत्याशियों के राजनीतिक भाग्य का निर्णय करेंगे। राज्य की हरिद्वार लोकसभा सीट पर लोगों की नजरें टिकी हुई हैं। 

इस बार हरिद्वार से सर्वाधिक 14 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं जो कि एक रिकॉर्ड है। सभी प्रत्याशियों के बीच मतदाताओं का विश्वास और समर्थन हासिल करने के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा जारी है।