चंपावत और पिथौरागढ़ जिले को जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग स्वाला पिछले उन्नीस दिनों से यातायात के लिए बाधित है। राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने से चंपावत और पिथौरागढ़ जिले में यातायात के साथ ही अन्य सुविधाएं प्रभावित हो रही हैं। कुमाऊं मंडल के आयुक्त दीपक रावत ने स्वाला मार्गों को खोलने के लिए किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय मार्ग खंड के अधिकारियों और सलाहकार एजेंसी टीएचडीसी के अधिकारियों को मार्ग दुरुस्त करने के लिए तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए। चंपावत के जिलाधिकारी नवनीत पांडेय ने आयुक्त को राष्ट्रीय राजमार्ग-9 स्वाला में किए जा रहे पहाड़ी के स्थाई उपचार की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मार्ग पर सक्रिय भूस्खलन होने के कारण आवाजाही शुरू नहीं हो पा रही है। बारिश से भूस्खलन में तेजी आविशेष रुप से प्रदर्शित चित्र को निर्धारित करें।ने से मार्ग का 25 मीटर के हिस्सा भू-धंसाव की जद में है। पहाड़ी के शीर्ष तक पहुंचने का मार्ग बनाया जा रहा है और जल्द ही स्थाई ट्रीटमेंट शुरू कर दिया जाएगा।
Site Admin | सितम्बर 30, 2024 6:17 अपराह्न
उत्तराखंड – स्वाला राष्ट्रीय राज मार्ग उन्नीस दिन से बंद