राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह की अध्यक्षता में देहरादून में उत्तराखंड सैनिक पुनर्वास संस्था की बैठक हुई। इसमें वीर नारियों और पूर्व सैनिकों के सशक्तीकरण पर अहम निर्णय लिए गए। इस दौरान राज्यपाल ने वीर नारियों को महिला स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने और स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने पर जोर दिया। बैठक में पूर्व सैनिकों के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और मोबाइल ऐप विकसित करने का निर्देश दिया गया, ताकि उनकी समस्याओं का समाधान आसानी से हो सके। पत्थरचट्टा सैनिक फार्म में नकदी फसलों को बढ़ावा देने और गोविंद बल्लभ पंत विश्वविद्यालय के सहयोग से फार्म की आय बढ़ाने पर भी राज्यपाल ने विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि सैनिक कल्याण बोर्ड की योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि लाभार्थियों को इनका अधिकतम लाभ मिल सके। राज्यपाल ने वीरता पदक विजेताओं के लिए साल में दो बार सम्मान कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में पूर्व सैनिकों की विधवाओं के स्वरोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग और छात्रवृत्ति की राशि बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए।
Site Admin | जनवरी 19, 2025 9:55 पूर्वाह्न
उत्तराखंड सैनिक पुनर्वास सोसायटी की बैठक राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह की अध्यक्षता में देहरादून में आयोजित हुई