प्रदेश सरकार ने विशेषज्ञ चिकित्सकों को सेवा लाभ देते हुए उनके सेवानिवृत्त की आयु सीमा बढ़ा दी है। डॉक्टर अब 65 वर्ष की आयु तक अपनी सेवाएं दे सकेंगे। पहले यह आयु सीमा 60 वर्ष थी। सरकार के इस फैसले से प्रदेश में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी दूर हो सकेगी और सुदूर ग्रामीणों को लाभ मिल सकेगा।
स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने बताया कि आयु सीमा में पांच साल की बढ़ोतरी के आदेश जारी कर दिये गये हैं। आयु सीमा में वृद्धि किये जाने से प्रदेश के 550 विशेषज्ञ चिकित्सकों को लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि सेवा लाभ केवल उन विशेषज्ञ चिकित्सकों को मिलेगा जो अस्पतालों में मरीजों को अपनी सेवाएं देंगे।
स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि प्रदेश सरकार जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य में तेजी से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार किया जा रहा है।