अगस्त 11, 2024 5:31 अपराह्न

printer

उत्तराखंड सरकार के प्रयासों से राज्य के सेब मिशन को मिलेगी नई पहचान

उत्तराखंड के सेब को अपनी पहचान दिलाने के लिए सरकार की मुहिम रंग ला रही है। उत्तराखंड में सेब उत्पादन की अपार संभावनाएं हैं। राज्य सरकार इन संभावनाओं को हकीकत में बदलने में जुटी है। सेब काश्तकारों को उद्यान विभाग की ओर उत्तराखंड एप्पल नाम से पेटियां सब्सिडी पर मुहैया करवाई जाती हैं।

 

इसका मकसद सेब उत्पादन में बढ़ोत्तरी करना है। इसके लिये सरकार की ओर से कई योजनाएं भी संचालित की जा रही हैं, जिसमें सेब उत्पादन को बढ़ावा देना भी शामिल है। देहरादून में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सेब की पैकिंग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

 

हर्षिल के सेब के लिए अलग से पेटी बनाई गई है। इस दौरान उन्होंने उत्तरकाशी के किसानों का बीमा कंपनी द्वारा बीमा निरस्त करने के मामले का भी संज्ञान लिया। उन्होंने विभागीय और बीमा कंपनी के अधिकारियों को किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए किसानों को तत्काल बीमा धनराशि का मुआवजा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।