मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मार्च 31, 2025 9:04 पूर्वाह्न

printer

उत्तराखंड: श्री गंगोत्री धाम के कपाट 30 अप्रैल को सुबह साढ़े दस बजे खोले जाएंगे

उत्तराखंड में श्री गंगोत्री धाम के कपाट इस वर्ष अक्षय तृतीया यानी 30 अप्रैल को सुबह साढ़े दस बजे खुलेंगे। इसी दिन श्री यमुनोत्री धाम के कपाट भी खुलेंगे जिसका समय मंदिर समिति द्वारा 3 अप्रैल को यमुना जयंती पर घोषित किया जाएगा।

 

 

श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट 4 मई को प्रातः 6 बजे और श्री केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई को प्रातः 7 बजे खुलेंगे। यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ-उत्तराखंड के चार प्रमुख धाम हैं। प्रतिवर्ष लगभग अक्टूबर-नवंबर के आसपास छह महीने के लिए इन मंदिरों के कपाट बंद हो जाते हैं और अप्रैल-मई के दौरान गर्मियों में खुलते हैं। चारधाम यात्रा यमुनोत्री से गंगोत्री और केदारनाथ होते हुए बद्रीनाथ में समाप्त होती है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला