उत्तराखंड में केदारनाथ धाम के कपाट आज सुबह 8:30 बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। भैयादूज के पावन अवसर पर आज मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया है।
उत्तरकाशी में यमुनोत्री धाम के कपाट भी आज दोपहर 12:05 बजे बंद हो जाएंगे। इस वर्ष 15 लाख तीर्थयात्रियों ने केदारनाथ धाम और सात लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने यमुनोत्री धाम के दर्शन किये हैं।