उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश, मातृशक्ति के अधिकारों की रक्षा के लिए एक साथ मिलकर काम करेंगे। उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल और उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह ने देहरादून में मुलाकात के दौरान ये निर्णय लिया।
इस दौरान दोनों राज्यों के महिला आयोग की अध्यक्षों ने मातृशक्ति के हित में किए जा रहे कार्यों पर चर्चा की और महिला सशक्तिकरण के लिए एक-दूसरे के साथ विचारों का आदान-प्रदान किया।