राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व और कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने अपने संदेश में कहा कि गुरू नानक देव का प्रकाश पर्व हमें उनकी शिक्षाओं का स्मरण कर उनके दिखाए मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। राज्यपाल ने प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि इस पवित्र पर्व पर हम सभी गुरु नानक देव की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाएं और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लें। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संदेश में कहा कि सिख धर्म के प्रथम गुरु गुरुनानक देव ने हमें सच्चाई, न्याय और मानवता की राह पर चलने की प्रेरणा दी है। उन्होंने कहा कि गुरुनानक ने समाज की बुराईयों को दूर करने के लिए अपने उपदेशों और शिक्षा के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।
Site Admin | नवम्बर 15, 2024 8:46 पूर्वाह्न
उत्तराखंड: राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व और कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी
