मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 15, 2024 6:15 अपराह्न

printer

उत्तराखंड में 78वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा

उत्तराखंड में 78वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। मुख्य समारोह देहरादून के परेड मैदान में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करते हुए राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों को याद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि होने के साथ ही वीरभूमि है क्योंकि देश की रक्षा के लिए जब भी आवश्यकता पड़ी, प्रदेश ने हमेशा महत्वपूर्ण योगदान दिया। मुख्यमंत्री ने सभी से विकसित उत्तराखंड-विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

 

समारोह को संबोधन में श्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश, लगातार प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रहा है। विभिन्न क्षेत्रों में आज भारत नए कीर्तिमान बना रहा है। उन्होंने कहा कि देश को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में राज्य के समग्र विकास के लिए प्रदेश सरकार लगातार प्रयास कर रही है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार मातृशक्ति को सर्वाेपरि मान कर उनके उत्थान के लिए काम कर रही है। प्रदेश सरकार ने स्वयं सहायता समूहों और स्वरोजगार के क्षेत्र में कार्य कर रही महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री एकल महिला सशक्तिकरण स्वरोजगार योजना व लखपति दीदी जैसी अनेक योजनाएं संचालित की हैं।