प्रदेश में 28 जनवरी से शुरू होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारियां चरम पर हैं। इसी क्रम में खेल मंत्री रेखा आर्या ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर खेल तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय खेल शुरू होने से पहले प्रदेश के हर ब्लॉक में खेलों के प्रचार को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए।