प्रदेश में लोकसभा चुनाव में एक सप्ताह से भी कम का समय बचा है। जनता को लुभाने के लिए भाजपा, कांग्रेस सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ ही निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी प्रचार अभियान तेज कर दिया है। केंद्रीय रक्षा मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह आज उत्तराखण्ड दौरे पर हैं। उन्होंने चमोली के गौचर में एक जनसभा को संबोधित किया।
इस दौरान श्री सिंह ने राज्य की जनता से भाजपा के समर्थन में मतदान करने की अपील की।
रक्षा मंत्री भाजपा के समर्थन में आज चम्पावत जिले के रामलीला मैदान लोहाघाट और उधमसिंह नगर के काशीपुर में भी चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट में भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा के समर्थन में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीय जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।