सितम्बर 24, 2024 7:05 अपराह्न

printer

उत्तराखंड में 15 अक्टूबर तक गड्डा मुक्त होंगी सड़कें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की सभी सड़कों को 15 अक्टूबर तक गड्ढ़ा मुक्त करने के निर्देश दिए हैं। देहरादून में आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की समीक्षा में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अतिवृष्टि से प्रभावित सभी क्षेत्रों में स्थिति सामान्य करने के लिए युद्धस्तर पर कार्य किये जाएं। उन्होंने सचिव, विभागाध्यक्ष और सभी जिलाधिकारियों को पुनर्निर्माण कार्यों की नियमित समीक्षा करने को भी कहा है।

 

मुख्यमंत्री ने मॉनसून के बाद होने वाली जल जनित बीमारियों से बचाव के लिए व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा। जल जनित रोगों से बचाव के लिए मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग नियमित जागरूकता अभियान चलाने के कहा। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये कि सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

 

उन्होंने नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में आंतरिक मार्गों की मरम्मत और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने पर जोर दिया।