मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 12, 2024 6:32 अपराह्न

printer

उत्तराखंड में हर घर तिरंगा अभियान जोरों पर

प्रदेश भर में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनता से इस अभियान में हिस्सा लेने का आह्वान किया है।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि तिरंगा यात्रा देशभक्ति और एकता का प्रतीक है। आजादी दिलाने वाले बलिदानियों को नमन करने के लिए तिरंगा यात्रा की शुरुआत की गई है।

खेल मंत्री ने आज ‘हर घर तिरंगा अभियान के तहत देहरादून के गांधी पार्क से परेड मैदान तक भव्य तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। उन्होंने यात्रा के शुभारंभ से पहले महात्मा गांधी और शहीदों की प्रतिमा पर पुष्पांजलि और श्रद्धासुमन अर्पित किए। तिरंगा यात्रा में खेल व युवा कल्याण विभाग के अधिकारी, पीआरडी स्वयंसेवक और स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया। यात्रा में शामिल लोगों ने भारत माता की जय के उद्घोष कर माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग