राज्य में सभी दिव्यांगजनों को अगले वर्ष के विश्व दिव्यांग दिवस तक विशेष कैम्पों के माध्यम से निःशुल्क उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही दिव्यांग छात्रों को सिविल सेवा परीक्षा के लिए निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग की व्यवस्था भी दी जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व में की गई इन घोषणाओं की स्वीकृति दे दी है।
इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने कई विकास कार्यों के लिए वित्तीय स्वीकृतियां भी दीं, जिनमें पिथौरागढ़ के अस्पताल, सड़कें और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए धनराशि की स्वीकृति शामिल है।