मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 29, 2024 4:29 अपराह्न

printer

उत्तराखंड में वृहद पौधारोपण अभियान के तहत 50 लाख पौधे लगाए जाएंगे

उत्तराखंड में इस साल वृहद पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत 50 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। शासन ने इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है। वहीं, वन विभाग की ओर से भी हरेला पर्व को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मुख्य वन संरक्षक डॉ. पराग मधुकर धकाते ने बताया कि आगामी 16 जुलाई को हरेला पर्व से पौधरोपण की शुरूआत की जाएगी। इस दौरान वन विभाग की ओर से लाखों पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से वृक्षारोपण के साथ ही जल संरक्षण की भी मुहिम चलाई जा रही है। वहीं पौधों के संरक्षण के लिए पौधों की जियो टैगिंग भी कराई जाएगी। साथ ही ब्लॉक प्लांटिंग कर पौधों का संरक्षण किया जाएगा। इस विधि के तहत 20 से 30 पौधे एक साथ लगाकर उनकी सुरक्षा की जाएगी।

 
 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला