मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

मई 4, 2024 6:46 अपराह्न

printer

उत्तराखंड में वनाग्नि नियंत्रण के लिए राज्य में 14 सौ क्रू स्टेशन स्थापित किए गए

उत्तराखंड के प्रमुख वन संरक्षक धनंजय मोहन ने कहा है कि राज्य में जंगल की आग पर काबू पाने के लिए वन विभाग युद्धस्तर पर लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि इस समय वन विभाग के सामने सबसे बड़ी चुनौती वनाग्नि को लेकर है। प्रमुख वन संरक्षक ने बताया कि वनाग्नि नियंत्रण के लिए राज्य में 14 सौ क्रू स्टेशन बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि जंगलों में आग लगने के पीछे बदलता मौसम भी एक बड़ी वजह है। पिछले एक महीने से अधिक समय से कुमाऊं में सूखे जैसे हालात हैं और सामान्य से 80 प्रतिशत तक कम बारिश दर्ज की गई है। इसकी वजह से आग की घटनाएं बढ़ी हैं।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला