मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अप्रैल 17, 2024 5:29 अपराह्न

printer

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन, शाम 5 बजे थम जाएगा चुनावी शोर

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। पहले चरण का प्रचार आज शाम 5 बजे समाप्त हो जाएगा। इस चरण में उत्तराखंड की पांच सीटों सहित 17 राज्यों और चार केन्द्रशासित प्रदेशों की एक सौ दो लोकसभा सीटों पर इस महीने की 19 तारीख को वोट डाले जाएंगे। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन आज सभी राजनीतिक दल और निर्दलीय प्रत्याशी पूरे जोर-शोर से चुनाव प्रचार में जुटे हैं। कांग्रेस, भाजपा, यूकेडी, बीएसपी और अन्य राजनीतिक दलों के प्रमुख नेता रैलियां, जनसंपर्क, जनसभाएं और अन्य माध्यमों से मतदाताओं को अपने पक्ष में करने में जुटे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट आज हल्द्वानी के रामलीला मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है। वहीं, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र राष्ट्र और गरीब कल्याण के लिए जीवन समर्पित करने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी है। प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता के दौरान श्री बंसल ने कहा कि भाजपा जो कहती है वो करती है। 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला