अप्रैल 15, 2024 3:06 अपराह्न

printer

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव प्रचार चरम पर  

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव प्रचार तेज हो गया है। भाजपा, कांग्रेस, उत्तराखंड क्रांति दल और अन्य राजनीतिक दलों के साथ ही निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव प्रचार में जुटे हैं। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज मसूरी में टिहरी से भाजपा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसी बीच भाजपा के प्रमुख नेता प्रदेश में जगह-जगह जनसभाओं के माध्यम से मतदाताओं को अपने पक्ष में करने में जुटे हैं। उधर कांग्रेस के टिहरी से उमीदवार जोत सिंह गुंसोला, गढ़वाल से गणेश गोदियाल, हरिद्वार से वीरेंद्र सिंह रावत, नैनीताल से प्रकाश जोशी और अल्मोड़ा से प्रदीप टम्टा जोर-शोर से चुनाव प्रचार में जुटे हैं। वहीं नैनीताल से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट जनसंपर्क और घर-घर जाकर मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला