प्रकृति संरक्षण को समर्पित लोकपर्व हरेला उत्तराखण्ड में उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। हरेला की शुरूआत के पहले दिन आज राज्यभर में लगभग पचास लाख पौधे लगाए गए।
प्रदेश के सभी जिलों में हरेला अभियान के तहत बड़े स्तर पर पौधरोपण किया गया। लोगों ने विभिन्न स्थानों में पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधे लगाए।
देहरादून में हरेला के अवसर पर शहीदों के नाम पौधारोपण सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने वृक्षारोपण भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हरेला पर्व प्रकृति के संरक्षण और पूजन का एक महापर्व है। उन्होंने कहा कि इस पर्व पर सरकार के सभी विभाग एक करोड़ से अधिक पौधे लगांएगे। मुख्यमंत्री ने हाल ही में जम्मू कश्मीर के कठुआ में शहीद हुए राज्य के पांच जवानों की याद में सभी लोगों से पांच पौधे रोपित करने का आह्वान किया।
Site Admin | जुलाई 16, 2024 7:53 अपराह्न
उत्तराखंड में लोकपर्व हरेला की धूम, लगभग पचास लाख पौधों का किया गया रोपण
