मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि प्रदेश में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ ही स्थानीय उद्योगों को सशक्त बनाया जा रहा है। नई दिल्ली के प्रगति मैदान में 43वें अंतराष्ट्रीय व्यापार मेले में उत्तराखंड दिवस को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि, बागवानी, हस्त शिल्प जैसे अनेकों क्षेत्र में उत्तराखंड आत्मनिर्भर बन रहा है।
महिला सशक्तीकरण के लिए राज्य सरकार के प्रयासों को रेखांकित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आत्मनिर्भर उत्तराखंड बनाने में राज्य की महिलाएं बढ़ चढ़कर भाग ले रही हैं। प्रदेश की महिलाएं अपने साथ अन्य लोगो को भी रोज़गार दे रही हैं। प्रदेश में एक लाख से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बन गई हैं। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि उत्तराखंड के उत्पाद आज देश विदेश तक जा रहें हैं।
उत्तराखंड नए डेस्टीनेशन के रूप में लगातार आगे बढ़ रहा ळें गौरतलब है कि भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के पिछले एक सप्ताह में एक करोड़ 16 लाख रुपए के उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों की बिक्री हुई है। इसके साथ 2 करोड़ के ऑर्डर भी हस्त शिल्पकारों को मिले हैं।